{"_id":"8c3a53888475665e1b3020462f47abdc","slug":"most-of-the-route-open-to-the-rain-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बंद अधिकतर मार्ग खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बंद अधिकतर मार्ग खुले
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते बंद 18 रोडों में से अधिकांश को खोल दिया गया है। तीन को छोड़ अधिकांश मोटर मार्गों में आवाजाही सुचारु है। अलबत्ता कई सड़कों में आवाजाही जोखिमभरी जरूर है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि श्रीरीठा साहिब-मीडार, कामाज्यूला, बैडा-लुवाकोट मोटर मार्ग अभी बंद हैं। ककरालीगेट-भैरव मंदिर मार्ग पर बाटनागाड़ के पास मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। धौन-दियूरी, मंच-नीड़, चौड़ापिता-परेवा, बाराकोट-सिमलखेत-पड़ासूसेरा, पनियां-रीठाखाल, गल्लागांव-देवलीमांफी, सिरतोली-मंगोली आदि सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। धूनाघाट-श्रीरीठा साहिब मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही को देखते हुए बिरगुल में बने संवेदनशील स्थान में सड़क अब पूरी तरह खोल दी गई है। यहां एक रोबोट रखा गया है। साथ ही रीठा साहिब में जेसीबी रखी गई है, जिससे किसी भी समय सड़क मार्ग को खोला जा सके। एसडीएम जेएस राठौर ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों में पटवारियों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन