फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Most banks lack liquidity

ज्यादातर बैंकों में नगदी की कमी

Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Most banks lack liquidity
ज्यादातर बैंकों में नगदी की कमी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी के एक महीने बाद भी यहां हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। अधिकांश बैंक नगदी की कमी से जूझ रहे हैं। अलबत्ता तीन दिन से नगदी के संकट से जूझ रहे श्रीरीठा साहिब के पंजाब एंड सिंध बैंक को चंपावत की कैश चेस्ट से कुछ रकम मिली। बैंक प्रबंधक केएस भंडारी ने बताया कि कैश की उपलब्धता के आधार पर लोगों को रकम दी जा रही है।

भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती का कहना है कि कैश देहरादून पहुंच चुका है। मंगलवार तक कैश के यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अलबत्ता कैश चेस्ट से जिला सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक सहित कुछ बैंकों को ढाई लाख से दस लाख रुपये तक दिए गए। धन की कमी के मद्देनजर ज्यादातर बैंकों ने 24 हजार रुपए सप्ताह के स्थान पर बमुश्किल 10 हजार रुपए दिए। सीएमओ कार्यालय के लिपिक डीएस बिष्ट को भी वेतन की रकम में से बमुश्किल 4 हजार रुपए मिल सके। कैश की कमी से कुछ बैंकों को ग्राहकों के बीच साख का संकट हो रहा है।
विज्ञापन


उधर एसबीआई की लोहाघाट शाखा में सुबह से ही कैश निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। नगदी की कमी के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा था। सहायक शाखा प्रबंधक जगदीश लाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बैंक में उपलब्ध करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बताया कि कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को चार हजार रुपये का भुगतान किया। वहीं यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक द्वारा कैश की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को भुगतान किया जा रहा था। वहीं एसबीआई, बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से कैश निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक बस एटीएम का सहारा
बैंकों में शनिवार से तीन दिन की छुट्टी रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। माह के दूसरे शनिवार, रविवार के बाद ईद-उल-मिलाद का अवकाश रहेगा। लगातार तीन दिन तक छुट्टी रहने से नागरिकों की परेशानी बढ़ सकती है। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि अवकाश के दिनों में एटीएम में नगदी डाली जाएगी, ताकि लोगों की परेशानी कम हो।


मिलने लगे 500 के नोट
नोटबंदी के बाद नगर में पहली बार 500 रुपए के नोट पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही बैंकों में कैश जमा करने और निकालने वाले लोगों की भीड़ रही। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बडौदा में 500 रुपए की नई करेंसी पहुंचने से लोगों को काफी राहत मिली। पीएनबी के शाखा प्रबंधक हरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि बैंक में 500 रुपए की नई करेंसी पहुंच चुकी है। बताया कि शुक्रवार को दो लाख रुपये के 500 रुपए के नोट से भुगतान किया गया, जबकि दो लाख रुपए का भुगतान 2000 रुपए के नोट के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed