{"_id":"655a46e280a27b350e011189","slug":"more-than-62-percent-candidates-took-the-exam-champawat-news-c-229-1-shld1009-3430-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 62 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 62 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में समूह ग की परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ग) की लिखित परीक्षा में 62 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
मुख्य शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक हुई चंपावत के तीन परीक्षा केंद्रों में 881 अभ्यर्थियों में से 549 ने परीक्षा दी। 332 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। एसडीएम सौरभ असवाल, सीईओ भारत जोशी और डीईओ भानु प्रताप कुशवाहा ने विभिन्न केंद्रों का मुआयना किया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए तीनों परीक्षा केद्रों में 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। संवाद
चंपावत के केंद्र:
विद्यालय: कुल अभ्यर्थी उपस्थिति
जीआईसी: 288- 174
जीजीआईसी: 288- 194
यूनिवर्सल ग्रीन आईसी 305- 181
कुल 881- 549
कोट
उत्तराखंड से संबंधित काफी सवाल आए थे। प्रेस इंडेक्शन भारत किस स्थान पर आया, यह भी पूछा गया। कुछ सम समायिक प्रश्र कठिन थे।
- संदीप खर्कवाल, चंपावत।
कोट
चंद्रयान मिशन से लेकर विज्ञान से संबंधित सवाल बहुतायत में आए थे। प्रश्रपत्र उम्मीद के मुताबिक रहा।
- अभिषेक लडवाल, पाटी।