{"_id":"66e473b1ffc8d2392f006c86","slug":"more-than-100-passengers-of-35-vehicles-including-two-buses-are-stranded-in-swala-champawat-news-c-229-1-shld1026-112969-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला में फंसे हैं दो बसों समेत 35 वाहनों के करीब 100 से अधिक यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला में फंसे हैं दो बसों समेत 35 वाहनों के करीब 100 से अधिक यात्री
Fri, 13 Sep 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर स्वाला में मलबा हटाते मशीनें। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास बृहस्पतिवार शाम आए मलबे से एनएच पिछले 12 घंटे से अधिक समय से बंद है। मलबा आने के कारण रोडवेज की दो बसों समेत 35 से अधिक वाहन यहां फंस हैं। रोडवेज की बसों में करीब 36 यात्री सवार हैं।
कानूनगो प्रकाश नाथ गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों के रहने की व्यवस्था जीआईसी स्वाला में की गई है। उनके खाने की व्यवस्था जिलापूर्ति विभाग की ओर से की गई है। सभी यात्री ठीक हैं।
इधर, चंपावत में नेपाल के गोठलापानी, पिथौरागढ़, हरियाणा, दिल्ली, बरेली, बिहार के यात्रियों को रैन बसेरे में ठहराया गया है। स्वाला और बाराकोट में सड़क बाधित होने के कारण चंपावत में फंसे यात्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है। पांच बसों के 133 यात्रियों को राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और नगर पालिका कर्मियों ने रैन बसेरे में ठहराया है। इसमें 107 पुरुष, सात महिलाएं और 19 बच्चे हैं। एसडीएम सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम के सुनील सिंह, अमित सिपाल, विनोद देव, पूर्ति अधिकारी मनोज शाह, पालिका के प्रदीप भट्ट, गोपाल नाथ, रमेश जोशी, सचिन गड़कोटी, मदन कुमार ने व्यवस्थाएं की। इस कार्य में समाजसेवी रोहित बिष्ट, ऋषभ तिवारी ने भी सहयोग किया।