फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Monsoon rain shattered dreams

मानसूनी बारिश ने सपनों को चकनाचूर किया

Thu, 13 Jul 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 13 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Monsoon rain shattered dreams
भारी बारिश से ध्वस्त हुआ बाराकोट में निर्माणाधीन भवन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मानसूनी बारिश ने बाराकोट विकासखंड में एक व्यक्ति के सपनों को चकनाचूर कर दिया। मूसलाधार वर्षा के कारण एक व्यक्ति का आधा-अधूरा मकान जमींदोज हो गया। खंभों पर खड़े मकान की पहली मंजिल का निर्माण पूरा कर लिया गया था। जबकि भूतल का निर्माण बाद में होना था। मकान का हरेले के दिन 16 जुलाई को गृह प्रवेश होना था। एकाएक हुए इस हादसे के बाद परिजन अपनी सुधबुध खोए हुए हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान में अनुसेवक के पद पर कार्यरत मदन लाल वर्मा पुत्र तुलाराम वर्मा ने बाराकोट में जीआईसी के पास अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई से मकान का निर्माण किया गया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे  मकान के पीछे भूस्खलन होने से मलबे ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मकान भरभराकर एकाएक ध्वस्त हो गया। मकान के ध्वस्त होने की सूचना मिलने पर भवन स्वामी का परिवार सदमे में हैं। श्री वर्मा हरेला पर्व पर इस मकान में गृह प्रवेश करने की जोरशोर से तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मकान को बनवाने में श्री वर्मा का परिवार दो सालों से लगा हुआ था। पूरा परिवार मकान के निर्माण कार्य में स्वयं भी हाथ बंटाते थे। ताकि उनके धन की बचत हो सके। मदन ने बताया कि जीवनभर की कमाई लगाकर करीब 14 लाख रुपये की लागत से मकान बनाया था। एकाएक हुए इस हादसे से इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। मकान ध्वस्त होने के बाद वर्मा के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की जेसीबी ने ध्वस्त हुए मकान का मलबा साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed