फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Monkeys create havoc in Vichai and Manihargoth, people distressed

Champawat News: विचई और मनिहारगोठ में बंदरों ने मचाया उत्पात, लोग त्रस्त

Tue, 20 Feb 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Monkeys create havoc in Vichai and Manihargoth, people distressed
सीएम कैंप कार्यालय में नोडल अ​धिकारी केदार बृजवाल को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के खटीमा वन रेंज से सटे ग्राम सभा विचई और मनिहारगोठ में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण बेहाल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर नोडल अधिकारी केदार बृजवाल को ज्ञापन सौंपा। नोडल अधिकारी ने डीएफओ से दूरभाष पर वार्ता के बाद बताया कि उन्होंने कार्रवाई का भराेसा दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों खटीमा रेंज से सटे बनबसा के फागपुर, विचाई, मनिहागोठ में तक बंदर घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण निरंतर वन विभाग और प्रशासन से कटखने बंदरों को पकड़ कर अन्यत्र भेजने की मांग उठाते आ रहे हैं। मंगलवार को ग्राम सभा बिचाई ग्राम प्रधान पूनम चंद, मनिहारगोठ के बीडीसी सदस्य अशोक पाल के नेतृत्व में ग्रामीण सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के उत्पात से वह परेशान हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़ कर अन्यत्र भेजने मांग उठाई। नोडल अधिकारी ने डीएफओ को फोन पर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान भगवान चंद, सिताराजहां, नूरबानाे, सरोज चंद, जाहिद हुसैन,रहीस हुसैन आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed