{"_id":"61a3bbf6ee395055e61f7703","slug":"monkey-on-tanakpur-road-tanakpur-news-hld445987610","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा कॉलोनी में बंदरों के उत्पात से लोगों का जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा कॉलोनी में बंदरों के उत्पात से लोगों का जीना मुहाल
विज्ञापन
शारदा कॉलोनी मार्ग में उत्पाती बंदरों के घेरे से बच्चों को बचाती महिला। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर की शारदा कॉलोनी में उत्पाती बंदरों का आतंक है। राह चलते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे बंदरों से लोग डरे, सहमे हैं। बच्चों का अकेले स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। घरों के बाहर कपड़े सुखाना और सामान रखना भी मुश्किल हो गया है। सिर्फ शारदा कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में भी उत्पाती बंदरों का आतंक लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
भोजन की तलाश में बंदर जंगलों से आबादी की ओर आ रहे हैं। यहां शारदा कॉलोनी, अस्पताल रोड, डाकघर रोड, वर्मा लाइन, पुरानी तहसील क्षेत्र में बंदरों का ज्यादा आतंक है। शनिवार को बंदरों ने झुंड ने शारदा कॉलोनी मार्ग में स्कूल जा रहे दो बच्चों को घेर लिया। कॉलोनी की निवासी हेमा गोस्वामी ने बंदरों से बच्चों को बचाकर घर पहुंचाया।
शारदा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोहर दत्त सती ने नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों को हटाने की मांग की है। सूरज चौहान, हेम चंद्र पांडेय, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र चौहान, नवीन सती, ऋषिदेव आर्य, ललित जोशी आदि लोगों ने प्रशासन से बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बंदरों का उत्पात बढ़ने की सूचना मिली है। पूर्व में बंदरों को पकड़वाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर मथुरा से बंदर पकड़ने के विशेषज्ञों की टीम बुलाने का अनुरोध किया जाएगा।
- महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज, टनकपुर।