{"_id":"7810e0328e08d3a8f2cdc043bfb287d0","slug":"mnjganv-and-devipura-80-families-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझगांव और देवीपुरा में 80 परिवारों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझगांव और देवीपुरा में 80 परिवारों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sun, 03 May 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व आए अंधड़ से हुए नुकसान पर प्रशासन ने पीड़ितों को मरहम लगाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने रविवार को मंझगांव और देवीपुरा में 80 पीड़ित परिवारों को राहत राशि के चेक बांटे। तहसीलदार हरि राम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अंधड़ पीडितों को सरकार से मिली राहत राशि के चेक बांटे। शेष लोगों को भी मुआवजे की रकम दो दिन के भीतर बंट जाएगी।
विज्ञापन
चार दिन पहले आए अंधड़ से मंझगांव, देवीपुरा, गुदमी, भैंसाझाला, नईबस्ती, देशीफार्म, पचपकरिया, बमनपुरी में कई आवास और गौशालाओं की टिन की छतें उड़ गई थी। चार मवेशी हताहत हुए थे। एसएसबी के तीन जवान समेत कुल चार लोग चोटिल हुए थे। रविवार को प्रशासन की टीम ने सरकार से मिली राहत राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि करीब 200 परिवारों को मुआवजा राशि बांटा जाना है, जिसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। मझगांव और देवीपुरा में 80 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों को 4100 और आंशिक क्षतिग्रस्त परिवारों को 3200 रुपए के चेक दिए गए। आवास के साथ घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने पर तीन परिवारों को 7300 रुपए की राशि दी गई है।
विज्ञापन
कुछ ने कहा नाकाफी है राहत राशि
बनबसा। प्रशासन द्वारा बांटी गई राहत राशि को कम बताते हुए कुछ लोगों ने नाखुशी जताई। राहत राशि वितरण की सूची में नाम नहीं होने पर कुछ पीड़ितों की शिकायत पर तहसीलदार हरि राम ने उन्हें दोबारा सर्वे कर चेक देने का भरोसा दिया है।