फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MLA visited rural areas and heard people's problems

विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
MLA visited rural areas and heard people's problems
जीआईसी दिगालीचौड़ की समस्याओं को लेकर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्कूल के जीर्णशीर्ण भवन की मरम्मत, चहारदीवारी, पेयजल समस्या के निदान, बास्केटबॉल मैदान के फर्श की मरम्मत करने की मांग की। फर्त्याल ने कॉलेज की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए हर मुमकिन कदम उठाने का आश्वासन दिया। छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पेयजल के लिए दिगालीचौड़ में बन रहे ट्यूबवेल से जल्द ही स्कूल सहित आसपास के तमाम इलाकों की प्यास बुझेगी। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 20 ट्रैक शूट दिए। डॉ. सुधाकर जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नवीन बोहरा, बृजेश ढेक, एपी सिंह, पीडी मुरारी, नवीन भट्ट, जगदीश जोशी, गणेश पंत, कमलेश जोशी आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed