फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   mla gehtori meeting hingher education minister

देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री से मिले विधायक गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
mla gehtori meeting hingher education minister
देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री को महाविद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराते विधायक कैलाश गहतोड़? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने देहरादून में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें बनबसा, अमोड़ी और चंपावत डिग्री कॉलेजों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें दूर करने का आग्रह किया। मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया है कि समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक के जनसंपर्क अधिकारी शत्रुघ्न कोठारी ने बताया कि सोमवार को विधायक गहतोड़ी ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र के बनबसा महाविद्यालय, अमोड़ी और चंपावत डिग्री कॉलेजों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बनबसा महाविद्यालय में बीए में गृह विज्ञान व शिक्षा शास्त्र विषय मंजूर करने, एमए की कक्षाओं को मंजूरी, बीएसीसी व बीकॉम संकाय की मंजूरी, सभागार कक्ष का निर्माण और पार्किंग व्यवस्था का उचित प्रबंध कराने का आग्रह किया है। अमोड़ी महाविद्यालय में बीए में भूूगोल, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र व मनोविज्ञान विषयों की मंजूरी और एमए में भूगोल विषय स्वीकृत कराने का आग्रह किया है। उन्होंने चंपावत के डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर संस्कृत एवं शिक्षा शास्त्र विषय और स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू कराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed