फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MLA Gahtori visited the disaster affected villages with the officials

विधायक गहतोड़ी ने अधिकारियों के साथ किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Gahtori visited the disaster affected villages with the officials
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने एडीएम टीएस मर्तोलिया के साथ सोमवार को आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को आपदा मद से तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी सौंपे। मुर्गीपालकों को हुए भारी नुकसान पर विधायक ने उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के तहत जलनिकासी के लिए तेजी से काम शुरू करवाने के लिए कहा। हिदायत दी कि आपदा प्रबंधन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की बारिश से टनकपुर, बनबसा में तबाही की सूचना पर क्षेत्र में पहुंचे विधायक गहतोड़ी ने एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ सैलानीगोठ, मनिहारगोठ, विचई ग्रामसभा का दौरा किया। विधायक ने आपदा प्रभावितों को व्यक्तिगत स्तर पर भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर विचई की प्रधान पूनम चंद, सैलानीगोठ के प्रधान प्रतिनिधि हरीश प्रसाद, मनिहारगोठ के प्रधान प्रतिनिधि जमीर अली, आरएसआई अमर सिंह मंगला, प्रदीप जुकरिया, भाजपा अमोड़ी मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा, उपाध्यक्ष भुवन कलौनी, जितेंद्र चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed