फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Missing staff will be removed from Manch Health Center

Champawat News: मंच स्वास्थ्य केंद्र से हटेगा नदारद रहने वाला स्टाफ

Fri, 04 Oct 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 04 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Missing staff will be removed from Manch Health Center
चंपावत। जिले के सीमांत मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ को हटाया जाएगा। यहां नए स्टाफ की तैनाती होगी। एक अक्तूबर को कारी गांव में वाहन दुर्घटना के दौरान रात के समय घायलों को प्राथमिक इलाज मिलने में दिक्कत हुई थी। उस दिन स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मी केंद्र से नदारद थे। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने पूरे स्टाफ को हटाने का निर्णय लिया है। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों में नदारद रहने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों का अब लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अक्सर अपने कार्यस्थल पर नहीं मिलते हैं। ऐसे कर्मियों के खिलाफ विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। इसके लिए विभाग पहले स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। आला अधिकारी ही स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं मिलते थे। विभाग ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि मंच में चिकित्सक समेत सात स्वास्थ्यकर्मी घटना के दिन मौजूद नहीं थे। उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहां नया स्टाफ भेजा जाएगा। एसीएमओ को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed