फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   misdeed of woman in the forest in champawat

जंगल में महिला से दुष्कर्म: पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची, परिजनों को बताई आपबीती; आरोपी फरार

Fri, 30 Aug 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 11:36 AM IST
सार

चंपावत जिले के एक गांव में जंगल गई एक महिला के साथ एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
misdeed of woman in the forest in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंपावत जिले के ग्राम पंचायत पचनई क्षेत्र के एक गांव में जंगल गई एक महिला के साथ एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व एक महिला मवेशियों को चराने जंगल गई थी। इस दौरान आरोपी शंकर लाल ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। महिला ने परिजनों के साथ बुधवार को थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे दमके, उत्तराखंड और CBSE बोर्ड के मेधावी सम्मानित; सभी खुश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 36, 24, 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। मामले की जांच एसआई राधिका भंडारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed