फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   minor bike

चम्पावत: नाबालिग बेटे के हाथ में थमा दी बाइक, भुगतना पड़ा पिता को

Thu, 09 Feb 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 09 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
minor bike
चंपावत। यदि आपका बेटा 18 साल से कम उम्र का है और बाइक चलाने की जिद कर रहा है तो यह खबर आपके काम की है। बेटे की जिद और आपका दयालु होना महंगा पड़ सकता है। चंपावत में एक पिता को नाबालिग बेटे के हाथ में बाइक देने पर 32 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई गई। उन्हें कोर्ट की कार्यवाही के दौरान खड़े होने की सजा भी भुगतनी पड़ी।
विज्ञापन


डूंगरासेटी गांव के एक नाबालिग को पुलिस ने 11 फरवरी 2020 को बाइक चलाते हुए पकड़ा था। वह बाइक के दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इस पर यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने उसका चालान कर दिया। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। नामिक अधिवक्ता विजय राय ने बताया कि नाबालिग के पिता ने जुर्म कबूल करते हुए सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


सीजेएम अरुण बोहरा की अदालत ने नाबालिग के पिता पर धारा 181, 196, 199 ए एमवी एक्ट के तहत 32 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माना जमा नहीं करने की सूरत में 37 दिन का साधारण कारावास भुगतने का आदेश दिया गया। नामिक अधिवक्ता ने बताया कि नाबालिग के पिता ने जुर्माने की राशि जमा करने के साथ ही अदालत उठने तक कोर्ट में खड़ा रहने की सजा भुगत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करें अभिभावक
-किसी भी प्रकार की आफत से बचने के लिए नाबालिग के हाथों में बाइक या स्कूटी न दें।
-बच्चों को समझाया जाए कि उनकी जिद और शौक बड़ी मुसीबत में डाल सकता है
-18 साल की उम्र के बाद बिना किसी डर के दो पहिया वाहन चला सकते हैं
(जैसा सुरेंद्र कुमार एआरटीओ ने कहा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed