फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ministerial Staff Association Meeting

प्रांतीय अधिवेशन अगले माह चंपावत में होगा

Sun, 05 Nov 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 05 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ministerial Staff Association Meeting
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। एजूकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन चंपावत में होगा। यहां हुई प्रांतीय बैठक में तय हुआ कि अगले माह प्रस्तावित अधिवेशन में प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। संगठन ने सूबे में खाली पदों पर पदोन्नति के जरिए भरने की मांग की।
विज्ञापन


जीजीआईसी के प्रेक्षागृह में शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, मुख्य सहायक के पदों को आपस में समायोजित करने की मांग की। उनका कहना था कि इन पदों के समायोजन से पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। वक्ताओं ने उप शिक्षा अधिकारी के 50 फीसदी पदों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से भरने, वित्तीय प्रबंधन, मृतक आश्रितों को प्रशिक्षण देने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों के माता, पिता के निधन होने पर 15 दिन का विसर्जन अवकाश भी मांगा।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुसांई ने संचालन किया। बैठक में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र पाठक, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, सचिव सीताराम पोखरियाल, चमोली जिलाध्यक्ष शंकर बिष्ट, सचिव नंदन राणा, रुद्रप्रयाग अध्यक्ष रणजीत गुसांई, सचिव महादेव मैठाणी, टिहरी अध्यक्ष अरविंद कंडारी, सचिव जसपाल केमवाल, हरिद्वार अध्यक्ष विपिन सैनी, सचिव रोहित शर्मा, पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद, बागेश्वर के भुवन जोशी, चंपावत के नागेंद्र जोशी, रवींद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेंद्र तीसरी बार अध्यक्ष, रवींद्र चौथी बार सचिव बने
चंपावत। एजूकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नागेंद्र जोशी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने, जबकि रवींद्र पांडेय को लगातार चौथी बार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के जिला अधिवेशन के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का गठन किया गया।


चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह अधिकारी की देखरेख में जीजीआईसी में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हुआ। पर्यवेक्षक मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रकाश सिंह तड़ागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक फर्त्याल उपाध्यक्ष, संजय कुमार संयुक्त सचिव, प्रभाकर दीक्षित संगठन मंत्री, ललित मोहन पांडेय सांस्कृतिक सचिव, मोहन सिंह ढेक प्रचार मंत्री, ईश्वरी लाल साह कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार निर्विरोध संप्रेक्षक चुने गए। सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed