फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   mining Oppose mineral extraction

चम्पावत: शारदा खनन में ओवरलोडिंग की छूट से भड़के कारोबारी, ठप रखी निकासी

Thu, 09 Feb 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 09 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
mining Oppose mineral extraction
टनकपुर (चंपावत)। खनिज निकासी में ओवरलोडिंग की छूट से भड़के कारोबारियों और वाहन मालिकों ने बृहस्पतिवार को विरोध में शारदा में खनन बंद रखा। उनका कहना है कि सरकार की ओर से ओवरलोडिंग में छूट से अव्यवस्था फैल रही है और दुर्घटना का भी खतरा पैदा हो रहा है। वन निगम के खनन प्रबंधक देवेंद्र पुंडिर ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई निर्णय नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाने के फेर में इस बार सरकार ने नदियों से खनिज निकासी में ओवरलोडिंग की छूट दी है। बुधवार से वन निगम ने ओवरलोडिंग लागू की तो वाहन मालिक भड़क गए। उनका कहना है कि कोई वाहन 125 क्विंटल खनिज ढो रहा है तो कोई 150 क्विंटल तक खनिज की निकासी कर रहे हैं। ऐसे में कम क्षमता के वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है। वहीं क्रशरों में भी ओवरलोडिंग पर निर्धारित मूल्य नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यूनियन के फैसले पर कारोबारी और वाहन मालिकों ने विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह से खनिज निकासी ठप रखी। उन्होंने ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया तो वन निगम के खनन प्रबंधक ने मौके पर पहुंच यूनियन पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष अमन ठाकुर का कहना है कि खनिज निकासी की मात्रा निर्धारित किए जाने तक खनन बंद रखा जाएगा। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों के अलावा बचन सिंह अधिकारी, दीपेंद्र चंद, राजेंद्र रजवार, विकास शर्मा, रोहित शर्मा, अशोक मुरारी, सुभाष कटौच, सूर्यप्रकाश, शहरोज हुसैन, भीम रजवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed