फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   mining begins on 24 at sharda

शारदा नदी से 24 दिसंबर से शुरू होगा खनन

Sun, 16 Dec 2018 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 16 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
mining begins on 24 at sharda
टनकपुर में शारदा खनन निकासी को लेकर हुई बैठक में निर्णयों की जानकारी देते मां शारदा खनन समिति के अध्यक्ष राजू रावत। - फोटो : AMAR UJALA
शारदा नदी से खनन निकासी का काम 24 दिसंबर से शुरू होगा। रविवार को मां शारदा खनन समिति के अध्यक्ष राजू रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। शारदा नदी के अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम से खनन होगा। वहीं शक्तिमान ट्रक, डंपर, ट्रैक्टरों की नवगठित यूनियन मां शारदा खनन समिति के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जल एवं मृदा आयोग ने 4.50 लाख घनमीटर खनन सामग्री निकासी का लक्ष्य रखा है। खनन की निकासी 15 जून से पहले तक होगी। खनन निकासी के लिए अधिकतम 600 वाहनों का पंजीकरण हो रहा है। तय किया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रोजाना एक वाहन एक चक्कर लगा सकेगा। इसके बाद कितने चक्कर लगाए जाएंगे, इसकी समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। खनन सामग्री की दर 62 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार 12 दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 12 दिसंबर को एक दिन खनन किया गया था। इसके बाद से खनन फिलहाल बंद है। बैठक में दोनों स्टोन क्रशर के स्वामियों के अलावा मां शारदा खनन समिति के उपाध्यक्ष चंदन महर, अशोक मुरारी, कमल चड्डा, अनिल प्रसाद सिन्हा, जगदीश खर्कवाल, महेश सिंह, अनुज अग्रवाल, अमित सिंह, जगदीश बिष्ट, मोहित कनवाल, कादिर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप स्ट्रीम में सीमांकन का काम शुरू
टनकपुर की शारदा नदी के सीमांकन का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वन विभाग ने रविवार को शारदा नदी के अप स्ट्रीम के सीमांकन का काम शुरू कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पिलर लगाकर सीमांकन का काम पूरा कर लिया जाएगा, जबकि डाउन स्ट्रीम का सीमांकन पहले ही पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed