फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mini Marathon from Banbasa to Tanakpur

नशे के खिलाफ बनबसा से टनकपुर तक मिनी मैराथन आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mini Marathon from Banbasa to Tanakpur
टनकपुर तहसील सभागार में मिनी मैराथन दौड़ को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसपी धीरेंद्र सिंह गुं? - फोटो : TANAKPUR
मिनी मैराथन में रविवार को डीएम एसएन पांडेय, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, एसडीएम दयानंद सरस्वती समेत कई अधिकारी भी धावकों के साथ दौड़ लगाएंगे। शनिवार देर शाम एसपी गुंज्याल ने अधिकारियों की बैठक लेकर दौड़ को सफल बनाने की रणनीति तय की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बनबसा से टनकपुर तक रनिंग ट्रेक (हाइवे) पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। भारी वाहन टनकपुर में पिथौरागढ़ चुंगी और बनबसा में पाटनी तिराह से पहले रोके जाएंगे। जबकि हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन बाया मनिहारगोठ, एनएपीसी से बनबसा किया गया है। रनिंग ट्रेक पर हाईवे में पेयजल और चिकित्सा सुविधा मुहैया रहेगी।
विज्ञापन

प्रतिभागी स्कूली बच्चों को टनकपुर से बनबसा तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। समापन स्थल टनकपुर स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। अधिकारियों को सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत, एआरटीओ रश्मि भट्ट, बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी कोतवाल एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी, चिकित्साधिकारी डा. वीके जोशी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, केजीबीवि की अधीक्षक प्रेमा ठाकुर, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, नगर पालिका जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लिपिक विनोद बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
12 किमी. की दौड़ लगाएंगे तीन हजार धावक
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत रविवार को पुलिस विभाग की ओर से मिनी मैराथन में रविवार को तीन हजार लोग बनबसा से टनकपुर तक दौड़ लगाकर नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल की मौजूदगी में रविवार सुबह सात बजे से बनबसा के पाटनी तिराहा से दौड़ शुरू होगी जो टनकपुर स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगी। बताया कि दौड़ तीन वर्गों में होगी।
पहली दौड़ 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के युवाओं की होगी। उसके बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं की और फिर महिला वर्ग की होगी। तीनों वर्गों के विजेताओं को पुलिस विभाग सम्मानित करेगा। धावक नशे के खिलाफ संदेश लिखी टी-शर्ट पहन कर दौड़ेंगे।

प्रभारी कोतवाल एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि दौड़ के प्रारंभिक स्थल और समापन स्थल के साथ ही रनिंग ट्रेक यानि हाईवे पर धावकों की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। दौड़ आरंभ स्थल पर नगर पंचायत प्रशासन की मदद से साफ सफाई कराई गई जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल का आभार जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed