{"_id":"6579d5ed6b30dfd07b050fc4","slug":"mineral-extraction-started-from-sharda-river-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-3976-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा नदी से उपखनिज निकासी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा नदी से उपखनिज निकासी हुई शुरू
Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर शारदा नदी तट खनन निकासी को पहुंचे वाहन। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से बुधवार से खनन निकासी विधिवत शुरू हो गई। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन समिति ने शारदा नदी की पूजा-अर्चना कर खनन के लिए वाहन नदी में उतारे।
शारदा से खनन निकासी के लिए वन विकास निगम ने छह दिसंबर को तौल कांटे खोल दिए थे। उस दिन तीन वाहनों ने 17 घनमीटर उपखनिज की निकासी की थी लेकिन ट्रक यूनियन और खनन कारोबारियों में आपसी सहमति नहीं बन पाने से खनन कार्य बंद हो गया था।
बुधवार को ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर और खनन कारोबारियों ने नदी में पूजा-अर्चना कर खनन निकासी शुरू की। वन विकास निगम के डीएलएम खनन महावीर सिंह तोमर ने बताया कि शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में शारदा बैराज पर तीन और कालाझाला पर दो तौल कांटे लगाए गए हैं। खनन चोरी पर पैनी नजर रखने के लिए दोनों स्थानों पर 12 सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। बुधवार को 290 वाहनों ने टोकन लेकर उपखनिज की निकासी की।