{"_id":"67378215c3cb8184870a8cb0","slug":"middle-aged-man-feared-to-die-due-to-bee-attack-champawat-news-c-229-1-shld1007-115707-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मधुमक्खियों के हमले से घबराकर अधेड़ की मौत होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मधुमक्खियों के हमले से घबराकर अधेड़ की मौत होने का अंदेशा
Fri, 15 Nov 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
नरेश चंद्र तिवारी। फाइल फोटो
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में एक अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने मधुमक्खियों के हमले से घबराकर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ भौड़ी गांव और वर्तमान मनिहारगोठ निवासी नरेश चंद्र तिवारी (50) पुत्र भोपाल दत्त तिवारी पिथौरागढ़ चुंगी के निकट पेड़ के नीचे बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने अधेड़ को मधुमक्खियों के झुंड से बचाकर उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डाॅ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि व्यक्ति की उपजिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई थी। शरीर में कहीं भी मधुमक्खियों के काटने के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर मृतक के बड़े भाई सुरेश तिवारी ने बताया कि नरेश को एक साल पहले ही दिल का दौरा पड़ा था। साथ ही वह बीपी की दवाई भी लेता था। उन्होंने अंदेशा जताया है कि मधुमक्खियों के हमले से घबराकर उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा। अचानक मौत की घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।