फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Middle aged died due to heart failure

बाजार आए अधेड़ की हृदयगति रूकने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Middle aged died due to heart failure
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के लधौली से लोहाघाट बाजार आए एक अधेड़ की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। सोमवार को लधौली से नारायण राम टम्टा (55) टैक्सी वाहन से लोहाघाट खेतीखान तिराहे में पहुंचे। वाहन से उतरने के कुछ समय बाद ही वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गए।
विज्ञापन

स्टेशन में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी हेम माहरा और अन्य वाहन चालक नारायण राम को उप जिला चिकित्सालय ले गए। अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ.जुनैद ने बताया कि नारायण राम की हृदयगति रुकने से मौत हुई है, उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन लोहाघाट आए, जो मृतक के शव अपने साथ गांव ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed