फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meritorious students honored in Vivekananda Vidya Mandir

विवेकानंद विद्या मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in Vivekananda Vidya Mandir
चंपावत के विवेकानंद विद्या मंदिर में कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजे गए विद्यार्थी व माताएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी बच्चों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार की राशि भी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यालय में प्रथम तीन स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, अध्यक्ष डॉ.डीडी जोशी एवं प्रधानाचार्य डॉ.मदन सिंह पाल ने नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह भेंट की। प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 में मोहित जोशी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 20वां और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्मला जोशी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में 24वां और विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मनीष कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में प्रिया सेठी ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, मनोज चंद्र जोशी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और पंकज जोशी और सुनीता भट्ट ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। सभी को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिछले साल के मेधावी बच्चों हरीश सिंह, गौरव गहतोड़ी, नवीन चंद्र जोशी, हिमांशु गहतोड़ी, रोहित जोशी, विभा गौतम और रवींद्र सिंह बिष्ट की माता को राज्य सरकार की ओर से दी गई कमला नेहरू पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुरेश चौड़ाकोटी, भुवन चंद्र पांडेय, अर्जुन नाथ, सुरेश बगौली, राकेश अधिकारी, प्रकाश बिनवाल, जीवन जोशी, प्रमोद, भगवती भट्ट, किरन, हेमा, कविता, नीमा, श्याम सिंह, सुरेश चंद्र, स्नेहलता आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रशेखर जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed