{"_id":"5758158b4f1c1b7d149c52fa","slug":"merchants-display-the-blood-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में ब्लड बैंक खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सीएमओ कार्यालय और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम और सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों ने जिला अस्पताल में डाक्टरों और अन्य स्टाफ के अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई।
व्यापारियों का कहना है कि जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक को बने हुए चार साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन ब्लड बैंक शुरू नहीं हो पाया है। जरूरतमंदों को समय से खून नहीं मिलने के कारण अब तक कई लोगों की असमय मौत हो चुकी है। सोमवार को भी पवैत की दीपा पांडेय की ब्लड नहीं मिलने से मौत हो गई। बुधवार को भी जुड़वा बच्चों के प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। तमाम आंदोलनों और प्रदर्शन के बाद भी अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस मसले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने ब्लड बैंक शीघ्र शुरू न होने की सूरत में आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।
घेराव, प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, कमलेश राय, कैलाश अधिकारी, लक्ष्मण सिंह पुजारी, राकेश सिंह तड़ागी, राणा प्रताप सिंह, विकास साह, दीपक तड़ागी लारा, विजय वर्मा, लक्ष्मी लाल साह, भगवतशरण राय, नवल जोशी, सुनील कार्की, दिग्विजय सिंह कार्की, प्रकाश गिरि, रमेश पांडेय, हरीश चंद्र पंगरिया, कपिल खर्कवाल, मयूख चौधरी, नंदन तड़ागी, सीपी पुनेठा, भूपेंद्र सिंह महर सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
स्टेट टीम के निरीक्षण के बाद शुरू होगा ब्लड बैंक
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.एसबी ओली के अनुसार ब्लड बैंक खोलने के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर शासन को भेजी जा चुकी हैं। राज्य स्तर पर गठित स्टेट टीम के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर स्टेट टीम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचेगी तथा उसके तत्काल बाद ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा।
.
घेराव के बाद मिलने लगी मरीजों को दवाएं
चंपावत। जिला अस्पताल में सीएमएस के घेराव के बाद मरीजों को दवाएं मिलने लगी। ललुवापानी से आए मरीज जयदत्त, भोला दत्त आदि का कहना था कि घेराव से पूर्व तक डाक्टर दवाएं उपलब्ध न होने का बहाना कर रहे थे। व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद मरीजों को दवाएं मिलने लगी।
सेट टॉप बाक्स गायब मिलने पर काटा हंगामा
चंपावत। अस्पताल के घेराव के लिए पहुंचे व्यापारियों ने मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए टीवी से सेट टॉप बाक्स गायब होने पर हंगामा काटा। दरअसल दो सप्ताह पूर्व व्यापारी नेता कैलाश सिंह अधिकारी ने जिला अस्पताल को सेट टॉप बाक्स भेंट किया था। लेकिन आज अस्पताल में सेट टॉप बाक्स न मिलने पर उन्होंने हंगामा काटा। जिसके बाद आनन फानन में सेट टॉप बाक्स लगाया गया।
डीएम को सौंपी ब्लड बैंक की मैपिंग
चंपावत। चार साल से बने ब्लड बैंक की मैपिंग बुधवार को डीएम डा. अहमद इकबाल को सौंपी गई। ब्लड बैंक का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से किया गया था। लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था ने ब्लड बैंक की मैपिंग नहीं सौंपी थी। सीएमओ डा. विनोद टोलिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पेयजल निर्माण निगम के अवर अभियंता बृजेंद्र सुयाल ने ब्लड बैंक की मैपिंग की है।