फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Merchants did not allow the container zone to be built in the market, shops opened

व्यापारियों ने बाजार में नहीं बनने दिया कंटेनमेंट जोन, दुकानें खोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Merchants did not allow the container zone to be built in the market, shops opened
कंटोनमेंट जोन का विरोध कर रहे व्यापारियों के समर्थन में अधिकारियों से वार्ता करते भाजपा जिलाध्य - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड सात और आठ के बाजार क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने से भड़के व्यापारी शनिवार को दुकानें बंद रखकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने कंटेनमेंट जोन बनाने का कड़ा विरोध किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण पत्रों को सड़क पर फेंक कर उनमें आग लगा दी। व्यापारियों के विरोध के आगे प्रशासन लाचार नजर आया। बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स के हटने के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल ली। व्यापारियों का कहना है कि एक-दो लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाना अनुचित है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड सात और आठ के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन ने शुक्रवार की शाम इन वार्डों में पड़ने वाले सीमेंट रोड और तुलसीराम चौराहा के बाजार क्षेत्र समेत कुछ हिस्सों को कंटेनमेंट बना दिया था। शुक्रवार की रात प्रशासन ने कंटेनमेंट क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स तैनात की तो इससे कंटेनमेंट क्षेत्र के व्यापारी भड़क गए। उन्होंने शनिवार की सुबह दुकानें बंद रखते हुए सड़क पर उतरकर इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता के प्रमाण पत्रों को सड़क में फेंककर जला दिया। उनका कहना था कि कारोबार चौपट होने के कारण वह पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

अब प्रशासन बाजार क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर उन्हें परेशान कर रहा है। उनका कहना था कि जो व्यापारी संक्रमित पाए जा रहे हैं उन्हीं की दुकानों को सील किया जाय। उन्होंने सभी व्यापारियों की सैंपलिंग किए जाने का भी विरोध किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक भी व्यापारियों के समर्थन में वहां पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत और थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन व्यापारी नहीं माने। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन को कंटेनमेंट जोन के लिए लगाई बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स हटाना पड़ी। कंटेनमेंट जोन बनाने का का विरोध करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, विजेंद्र अग्रवाल, कैलाश कलखुड़िया, सौरभ अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, सुभाष कोहली, नवीन, शाहिद, साहिल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed