फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Ex Army in banbasa

पूर्व सैनिक अपना व परिजनों के स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Ex Army in banbasa
बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समित के समारोह में जानकारी देते कर्नल अजय पाल सिंह।संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से बुधवार को पूर्व सैनिकों का पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी पूर्व सैनिकों से शीतकाल और कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अपने और परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रख टीकाकरण भी करवाने की अपील की गई।
विज्ञापन

समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी ने समिति के कार्यों की सराहना कर पूर्व सैनिकों से संगठन की सदस्यता लेने की भी अपील की। कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट ने नई स्पर्श पेंशन योजना की भी जानकारी दी। कुछ समय के लिए पेंशन देरी से आने पर चिंतित न हों। कई पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया। कहा कि पेंशन डॉक्यूमेंट में पत्नी, आश्रितों का नाम सही दर्ज कराएं। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी ने बनबसा में निर्माणाधीन सैन्य शहीद स्मारक की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मारक के पास ही सभागार बनाने को मुख्यमंत्री से पत्राचार किया गया है। होटल में रुके धारचूला के स्टेशन कमांडर कर्नल अजय पाल सिंह ने भी पूर्व सैनिकों के संगठन की सराहना की। कहा कि पूर्व सैनिकों को आपस में मिलते रहना चाहिए। पूर्व सैनिकों के पुनर्मिलन समारोह में सेवानिवृत्त छह नए पूर्व सैनिक कैप्टन सुरेश चंद, सूबेदार मेजर खुशाल विश्वकर्मा, सूबेदार गोविंद राम, सूबेदार मोहन सिंह, नायक नारायण सिंह, पुष्कर दत्त कापड़ी, एससी जोशी ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। इसलिए समिति ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में कैप्टन सुरेश चंद, कै. पीएन जोशी, कै. राजेंद्र सिंह अधिकारी, कै. एचएस ठकुराठी, कै. केएन भट्ट, सूबेदार देवी दत्त कापड़ी, विक्रम सिंह खाती, मोहन सिंह गुरुंग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed