फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of BJP in Tanakpur

टनकपुर में महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Tanakpur
टनकपुर में जनसभा को संबोधित करते पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। चंपावत उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। बनबसा में पूर्व सैनिक चुनाव कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। वहां पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन मोहन चंद, भूपाल दत्त भट्ट, कृष्णानंद बैज आदि थे। उधर टनकपुर में पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा ने उचौलीगोठ, नायकगोठ, खेतखेड़ा, गैंड़ाख्याली में व्यापक प्रचार कर मुख्यमंत्री के जिए वोट मांगे। उनके साथ गणेश सिंह, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, विशाल सिंह, सुंदर सिंह, केदार सिंह, महेश सिंह, जीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों का भी सीएम धामी को समर्थन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक में चंपावत के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजक कुंडल सिंह मोसाल ने कहा कि प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए चंपावत से सीएम धामी का जीतना जरूरी है। बैठक में संरक्षक राम सिंह बिष्ट, संजय खनका, दीवानी चंद शाही, देवराज सिंह स्याला, चंचल भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, नैन सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह खनका आदि पूर्व सैनिक थे।
विज्ञापन

महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच में महिलाओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का पाला बदल कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। भाजपा कार्यालय में बुधवार को देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश मंत्री और चंपावत के सह प्रभारी पुष्कर काला ने महिलाओं को भाजपा परिवार में शामिल कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, गंगा खाती की अगुवाई में मीना जोशी, माया जोशी, कमला कठायत, इंदिरा देवी, रेखा अधिकारी, अंजलि जोशी, ममता बिष्ट, पुष्पा ओझा आदि भाजपा में शामिल हुए। उधर, एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी दीपक तड़ागी लारा ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा का दामन थामा। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी, शंकर सिंह खाती, त्रिलोक गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने भी किया सीएम धामी के समर्थन का एलान
चंपावत। विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रत्याशी होने के बाद उनके समर्थन में विभिन्न संगठन आगे आ चुके हैं। विश्व हिंदू महासंघ भी बुधवार को मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में उतर आया है। महासंघ के प्रदेश सचिव सुरेंद्र शुक्ला और जिलाध्यक्ष कैलाश तलनियां ने बताया कि चंपावत विधानसभा सीट से इस बार इतिहास रचा जाना है। यहां के लोग विधायक के लिए नहीं बल्कि पहली बार मुख्यमंत्री के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम धामी के समर्थन में महासंघ की ओर से विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed