फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For risheshwar Temple

Champawat News: दीवान बने ऋषेश्वर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष

Sun, 20 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Meeting For risheshwar Temple
लेाहाघाट ऋषेश्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर चर्चा करते ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में एक सितंबर से भागवत कथा होगी। इसके लिए रविवार को ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक रामलीला मैदान में हुई। इसमें 12 गांव और नगर समिति के लोगों ने कार्यक्रम तय कर नई ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति गठित की। इसमें दीवान सिंह ढेक कार्यकारी अध्यक्ष और राजू पुनेठा महासचिव चुने गए।
विज्ञापन

बैठक में एडवोकेट गिरीश राय ने न्यायालय का फैसला पढ़कर सुनाया। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि 12 गांव, नगर समिति के पुनर्गठन के लिए जनसंपर्क किया जाएगा। कथा के आयोजन के लिए 22 अगस्त को डीएम नवनीत पांडेय से मुलाकात की जाएगी। समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में सचिव प्रकाश राय ने संचालन किया। बैठक में नगर मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश बगौली, सुरेंद्र सिंह ढेक, राजू गड़कोटी, प्रकाश चंद्र पुनेठा, सचिन जोशी, निर्मला अधिकारी, सरोज पुनेठा, रेनू गड़कोटी, पूरन उप्रेती, सोनू बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

समिति और बाबा के बीच जारी विवाद के कारण बैठक के दौरान सीओ विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद सहित पुलिस की टीम मौजूद थी। वहीं तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि आयोजन के लिए अभी किसी भी पक्ष ने अनुमति नहीं मांगी है। अनुमति का आवेदन पत्र मिलने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed