फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For NMOPS in Lohaghat

Champawat News: शिक्षक-कर्मियों के भविष्य पर चोट है नई पेंशन योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meeting For NMOPS in Lohaghat
लोहाघाट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आयोजित बैठक में जानकारियां देते कर्मचारी नेता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने नई पेंशन को कर्मचारियों के भविष्य पर चोट करने वाला बताया। शिक्षक भवन में रविवार को हुई बैठक में शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुटता से संघर्ष का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा ने कहा कि वर्ष 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर शुरू की गई नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं है। 60,000 से एक लाख रुपये तक वेतन लेने वाले कर्मचारी-शिक्षकों को दो हजार रुपये पेंशन मिल रही है। कर्मियों ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। आंदोलन के संयोजक बंशीधर थ्वाल की अध्यक्षता में प्रकाश तड़ागी ने संचालन किया।
विज्ञापन

पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला महामंत्री जीवन ओली, एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मिंटू राणा, सतीश जोशी, सुरेश जोशी, जगदीश अधिकारी, पान सिंह मेहता आदि ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 फरवरी को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद मेहता बने एनएमओपीस मंच के जिलाध्यक्ष
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोहाघाट में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गोविंद मेहता को एनएमओपीएस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश तड़ागी महामंत्री, चिंतामणि कापड़ी, मृत्युंजय वर्मा, कविंद्र तड़ागी, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, प्रबुद्ध शर्मा, सुमित कुमार, दीपक कुमार, पंचम कुमार उपाध्यक्ष, खीम सिंह बिष्ट, जयराम, राजेंद्र भट्ट संयुक्त सचिव, गजेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह सौन संगठन मंत्री, प्रकाश उपाध्याय, शिवम वर्मा मीडिया प्रभारी, संजय कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। चंपावत ब्लॉक के लिए किशोर पंगरिया, मिंटू राणा, बंशीधर थ्वाल को संयोजक, टनकपुर के लिए कीर्ति भट्ट, देवेंद्र खड़ायत, ममता बिष्ट, लोहाघाट के लिए नरेश जोशी, प्रदीप ढेक, कुंवर सिंह प्रथोली, बाराकोट के लिए प्रकाश उपाध्याय, संजय कुमार, पाटी ब्लॉक के लिए सतीश जोशी, पान सिंह मेहता, प्रदीप जोशी को संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed