फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For Development of Tanakpur

कैसे हो टनकपुर, बनबसा का विकास विषय पर हुई विचार गोष्ठी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Development of Tanakpur
विकास को लेकर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते मदन महर व उपिस्थत प्रबुद्व नागरिक। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एबीसी अल्मा मैटर स्कूल प्रबंधक मदन सिंह महर की पहल पर टनकपुर-बनबसा क्षेत्र का समुचित विकास कैसे हो? विषय पर शनिवार को गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने विकास की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि इस क्षेत्र में बहुमूल्य जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं लेकिन जड़ी-बूटी पर आधारित कोई शोध केंद्र न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

चंपावत जिला विकास एवं संघर्ष समिति के संयोजक हरेंद्र बोरा ने कहा कि इस क्षेत्र को हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी की तर्ज पर इस क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने रोजगार के लिए सिडकुल को भी जरूरी बताया। आयोजक मदन महर ने क्षेत्र में स्टोन इंडस्ट्री को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ द पावर के संयोजक तिलक राम ने पलायन रोकने के उपाय बताए। हेम चंद्र जोशी, तिलकराज, गंगागिरि गोस्वामी ने भी विचार रखे। गोष्ठी में कैप्टन हरिप्रसाद टम्टा, सभासद सविता बिष्ट, पंकज भट्ट, दिनेश उप्रेती, अर्जुन महर, मो. हारुन, नारायण बोहरा, राजीव आर्य, आयुष त्रिपाठी, सौरभ कलखुड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed