फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   meeting

माडल गांव बनाने का होगा प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
चंपावत के भिंगराड़ा में पहली खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
नगर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी में पहली खुली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। कहा गया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव को उत्तराखंड का मॉडल गांव बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता और भैरव राय के संचालन में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मीरा बोहरा, ग्राम विकास अधिकारी सरिता जोशी ने वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, राशन कार्ड से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन

विभिन्न पेंशनों के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। इस दौरान रोजगार गारंटी के जरिए होने वाले कार्यों की रूप रेखा तैयार करने के साथ 14वें वित्त, राज्य वित्त, केंद्र वित्त से होने वाले कार्यों का चयन किया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने कहा कि गांव के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में होने वाले कार्यों को ग्रामीणों की खुली बैठक में तय कर किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान रमेश चंद्र राय, गंगा दत्त राय, धर्मानंद राय, पूरन राय, चेतराम राय, दुर्गा दत्त, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, नीलावती, कमला, सावित्री, नीलम, बसंती, गोविंदी, प्रेमा, विमला आदि थे।
भिंगराड़ा में एक वर्ष के विकास कार्यों की रूपरेखा तय
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड की भिंगराड़ा ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में एक वर्ष के लिए विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई। ग्राम प्रधान गीता भट्ट की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक जोशी के संचालन में पंचायत भवन प्रांगण में हुई बैठक में गांव के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के महत्व की जानकारी देते हुए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने की अपील की गई। वहां बीडीसी सदस्य अशोक सिंह, पीएलवी उमेश भट्ट, नरेंद्र सिंह, महेश चंद्र, गंगोत्री धामी, ललित मोहन भट्ट, सतीश चंद्र, देवकीनंदन भट्ट, महेश चंद्र, माधवानंद, कृष्णानंद, दयाकिशन, सुरेश चंद्र, विवेकानंद, मोती राम, कमल चंद्र, देवी दत्त, प्रकाश, जगदीश भट्ट, कमलाकांत, अशोक चंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed