{"_id":"62b5ff67be1abc2eb72a7586","slug":"meeting-by-dg-health-in-champawat-champawat-news-hld466949393","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम से रखे जाएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर : डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम से रखे जाएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर : डीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की कमी दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ में मैदान से अधिक वेतन देने के साथ इन पदों को एनएचएम के माध्यम से भरने का प्रस्ताव रखा गया है।
डीजी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में डायलिसिस यूनिट का संचालन कराया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा का भी विस्तार किया जा रहा है। डीजी भट्ट ने कहा कि कोविड काल के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में खासा सुधार हुआ है। इससे पूर्व डॉ. भट्ट ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित डायलिसिस यूनिट का जल्द संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मरीजों का हालचाल जाना। पेयजल की कमी को दूर करने के लिए सीएमओ स्तर से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। पीएमएस डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने बताया कि जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों की कमी है। इससे आईसीयू के संचालन में भी अड़चन आ रही है। बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल सहित कई चिकित्साधिकारी थे।