फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   medicine

प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र में एक सप्ताह से लटका है ताला, मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
medicine
टनकपुर के प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र में लटका ताला। - फोटो : TANAKPUR
संयुक्त चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पिछले कई दिनों से ताला लटका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं है। औषधि केंद्र बंद रहने से मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं और मरीज बाजार से अधिक मूल्य पर जेनेरिक दवाएं खरीदने को विवश हैं। केंद्र बंद रहने की वजह यहां तैनात फार्मासिस्ट द्वारा नौकरी से इस्तीफा देना बताया गया है।
विज्ञापन

मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर जेनेरिक दवाएं न खरीदनी पड़ें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से प्रधानमंत्री जन औषधि योजना लागू कर देशभर में जगह-जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले हैं। स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में भी इसी वर्ष जनवरी से जन औषधि केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में दो सौ से अधिक जेनेरिक दवाएं रखने के आदेश हैं लेकिन केंद्र के अक्सर बंद रहने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य गेट पर खुला यह औषधि केंद्र में करीब एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। केंद्र संचालक नवीन चंद्र जोशी से पूछने पर उन्होंने बताया कि केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट के नौकरी से इस्तीफा देने से समस्या पैदा हुई है। दूसरे फार्मासिस्ट की व्यवस्था कर जल्द केंद्र का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक ने कहा सपोर्ट नहीं कर रहे हैं डाक्टर
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय में खुले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सहयोग न किए जाने से केंद्र संचालन में दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि चिकित्सक बाहर की ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं जिससे केंद्र में उपलब्ध जेनेरिक दवाएं एक्सपायर होने से नुकसान हो रहा है।

जन औषधि केंद्र का बोर्ड तक नहीं लगा है
टनकपुर (चंपावत)। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बोर्ड न लगा होने से मरीजों को अस्पताल गेट पर सस्ती दवाओं की दुकान होने का पता नहीं चल पा रहा है। बताया गया कि केंद्र के बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी होने से लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते बोर्ड हटा दिया गया था जो अब तक दोबारा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed