फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Medical Camp in Banbasa

डेढ़ सौ ग्रामीण महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Medical Camp in Banbasa
बनबसा फागपुर में मेडिकल कैंप का दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथिगण। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने आंबेडकर ग्राम फागपुर में निशुल्क महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा महिला मरीजों का उपचार किया। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएचपीसी की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व एवं सामुदायिक विकास योजना के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में टनकपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा जोशी, एनएचपीसी के डॉ. जयप्रकाश, डॉ. अमरनाथ, डॉ. मीरा प्रसाद, बैथानी धारा की निदेशक सूखे सिनी ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने एवं रोगों के निदान के तरीके बताए। कैंप में मरीजों को दवाई भी निशुल्क बांटी गई। वहां पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, उपमहाप्रबंधक आनंद टैंभरे, पवित्र कुलदीप, ग्राम प्रधान हर्षबहादुर चंद, बीडीसी सदस्य ललिता देवी, सेवानिवृत्त बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed