{"_id":"6a869d98b218ce4948b4391e4a7c5000","slug":"mathematics-spokesman-rejected-a-proposal-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्या ने ठुकराया गणित प्रवक्ता रखने का प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्या ने ठुकराया गणित प्रवक्ता रखने का प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी में गणित प्रवक्ता राखी सक्सेना के लगातार लंबी छुट्टी में रहने से यहां अध्ययनरत छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनके छुट्टी जाने से गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई ठप है। पीटीए अध्यक्ष लीलांबर गहतोड़ी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने प्रधानाचार्या से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। जिसे मंजूरी न देने पर अभिभावकों ने एसडीएम सीएस डोबाल से हस्तक्षेप की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसडीएम का कहना था कि यदि अभिभावक अपने व्यय पर किसी शिक्षिका की तैनाती करते हैं तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इससे छात्राओं को ही लाभ मिलेगा। अभिभावकों का कहना है कि गणित प्रवक्ता जुलाई में आई हैं, तब से बमुश्किल उन्होंने एक माह भी नहीं पढ़ाया। बाकी अवधि में छुट्टी पर ही रही हैं। अब कॉलेज के शीतावकाश के लिए बंद होने पर एक दिन पहले कॉलेज में अपनी उपस्थिति देंगी।
विज्ञापन
अभिभावकों का यह भी कहना है कि एक ओर यहां पूर्णकालिक प्रधानाचार्या के न होने से कॉलेज में अनुशासन बिगड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्या गणित पढ़ाने की भी व्यवस्था नहीं करवा सकी हैं। इस स्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन