फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Market remained closed, people remained closed in homes

जनता कर्फ्यू का टनकपुर में व्यापक असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Market remained closed, people remained closed in homes
जनता कर्फ्यू के दौरान बंद पड़ा टनकपुर शहर का मुख्य बाजार और सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का टनकपुर में व्यापक असर रहा। नगर में समूचा बाजार बंद रहा। वाहन नहीं चले। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जिसके चलते सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। नेपाल सीमा पर भी सुनसानी छाई रही। रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर कोई नहीं दिखा। जिले के दुर्गम बुड़म और सूखीढांग व आसपास के गांवों में दुकानें बंद रही और लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जनता कर्फ्यू के बीच नगर पालिका प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर में दवाओं का छिड़काव किया। पालिका के पर्यावरण मित्र सफाई व्यवस्था में डटे रहे। जिले के प्रवेश द्वार बनबसा में जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन किया। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। संवाद
विज्ञापन

स्टेशन में फंसे रहे 80 यात्री
टनकपुर (चंपावत)। जनता कर्फ्यू लागू होने से पहले दिल्ली और देश के अलग-अलग हिस्सों से पहाड़ अपने घरों को जाने के लिए पहुंचे करीब 80 यात्री दोपहर तक बस स्टेशन में फंसे रहे। कुछ टैक्सियां यात्रियों को सुबह पहाड़ की ओर रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें ककराली गेट से लौटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस स्टेशन में फंसे यात्रियों की जांच की। बस स्टेशन में परेशान यात्रियों को श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकर्ताओं और कुछ युवकों ने चाय-नाश्ता कराने के साथ दोपहर का भोजन कराया। दोपहर बाद पुलिस की पहल पर रोडवेज प्रबंधन ने दो बसों की व्यवस्था कर फंसे यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। संवाद
विज्ञापन

सीमा पर नही हुआ आवागमन
बनबसा (चंपावत)। रविवार को भारत नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को सीमा पर दोनों ओर से आवागमन नहीं हुआ। एसएसबी 57 वीं वाहनी इ कंपनी के कमांडर राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि रविवार को सीमा पर सुनसानी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोरोना को लेकर किया मॉक ड्रिल
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय में मरीज के मिलने का मॉक ड्रिल किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी की मौजूदगी में हुए मॉकड्रिल में आपात सेवा 108 वाहन का स्टाफ एक मरीज लेकर अस्पताल पहुंचा और स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टर की सलाह पर उसे तुरंत ट्रामा सेंटर भवन में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया। मॉक ड्रिल में डॉ. आफताब अंसारी, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, अस्पताल और 108 आपात सेवा का स्टाफ शामिल था। संवाद

जनता कर्फ्यू के कारण टनकपुर के रेलवे स्टेशन पर छाई सुनसानी।

जनता कर्फ्यू के कारण टनकपुर के रेलवे स्टेशन पर छाई सुनसानी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed