{"_id":"56ec39334f1c1b215b8b4681","slug":"march-22-will-begin-counting-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मार्च से शुरू होगी श्रद्धालुओं की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मार्च से शुरू होगी श्रद्धालुओं की गणना
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब मेले के सात दिन शेष रह गए हैं। उद्घाटन से तीन दिन पहले से ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकार्ड करने के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लगा दिया जाएगा। साथ ही गणना के दौरान ही प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन के लिए निश्चित समय का कार्ड भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
होली के तुरंत बाद मां के दर्शन को श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम शुरू हो जाता है। जिला पंचायत, प्रशासन की ओर से इस बार विधिवत मेले का शुभारंभ 25 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए लाइट, यातायात, पेयजल समेत विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या की गणना को लेकर 19 मार्च को बायोमैट्रिक सिस्टम पहुंच जाएगा, जिसे 22 मार्च से लगाकर गणना आदि का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन के लिए निश्चित समय देने के लिए कार्ड की व्यवस्था से मुख्य मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। अधिक वाहनों के आने की संभावना के मद्देनजर पार्किंग के लिए बूम, उचौलीगोठ, ठूलीगाड़, भैरव मंदिर के पास पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। बूम तपसी बाबा के पास भी रैन बसेरा, बिजली आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन