फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mansingh of Bhaisarkh converted 10 nali barren land into irrigated land

Champawat News: भैसर्ख के मानसिंह ने 10 नाली बंजर भूमि को सिंचिंत भूमि में बदला

Fri, 25 Aug 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 25 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mansingh of Bhaisarkh converted 10 nali barren land into irrigated land
चंपावत में प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत ढरौंज गांव में बनाया गया सिंचाई टैंक। स्रोत: सूचना वि
चंपावत। जिले में कृषि और भूमि संरक्षण विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत विकासखंड पाटी के ग्राम भैसर्क के किसान मान सिंह ने एक सिंचाई टैंक का निर्माण किया है। जिससे वह सब्जियोंं और फलों का अधिक उत्पादन करने लगे हैं।
विज्ञापन

मान सिंह ने बताया कि पीएमकेएसवाई परियोजना से पूर्व उनकी आय प्रतिवर्ष मात्र 80 हजार तक होती थी परंतु सिंचाई सुविधा मिलने के बाद उनकी आय में लगभग तीन से चार लाख रुपये प्रति वर्ष की वृद्धि हुई है। उन्होंने सिंचाई टैंक के माध्यम से 10 नाली बंजर भूमि को कृषि कार्य के लिए सिंचित कर लिया गया हैं। इसी प्रकार लफड़ा ग्राम पंचायत के किसान श्याम सिंह, ऐड़ी गुरौली के जीवन सिंह बिष्ट, लाल सिंह, प्रेम सिंह, विकास सिंह, संदीप सिंह, किशन सिंह, नवीन सिंह आदि कृषकों को भी पीएमकेएसवाई से सिंचाई टैंक का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके अलावा फोर्ती के जगदीश, ग्राम डिंगड़ा (मानाढ़ूंगा) के भूपाल सिंह, ग्राम पचनई के हयात सिंह और ग्राम भंडारबोरा के नारायण सिंह ने भी सिंचाई टैंक का निर्माण कर बंजर भूमि को आबाद करने के साथ ही आमदनी में भी इजाफा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed