फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manoj Singh Memorial Cricket tournament started martyr

शहीद मनोज सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Wed, 15 Apr 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Apr 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Manoj Singh Memorial Cricket tournament started martyr

सेना की सेकेंड ग्रिनेडियर बटालियन के तत्वावधान में बुधवार से यहां स्टेडियम में शौर्यचक्र प्राप्त शहीद मनोज सिंह की स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैन स्पोर्ट्स क्लब पचपकरिया ने जीता।

विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन सैन्य बैंड की धुन के बीच शहीद मनोज की पत्नी आशा देवी ने फीता काटकर किया। सेकेंड ग्रिनेडियर के ले. कर्नल दीपेश साबले ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स क्लब पचपकरिया और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया की टीम ने 173 रनों को स्कोर खड़ा। जवाबी बल्लेबाजी में विवेकानंद इंटर कालेज की टीम 99 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


मैच के निर्णायक अनिल जोशी और संजय चौहान थे। स्कोरर का जिम्मा दीपक पचौली ने निभाया और आंखों देखा हाल सुनाकर दीपक पांडेय ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उद्घाटन कार्यक्रम में मेजर अमित शर्मा, मेजर कमलप्रीत सिंह, सूबेदार मेजर विनोद कुमार आनंद सिंह धौनी, दलीप राय, सीपी जोशी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, भुवन जोशी, रवींद्र महर आदि उपस्थित थे। संचालन नायब सूबेदार महेंद्र प्र्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed