{"_id":"578fadc24f1c1b6949c4b688","slug":"mallikarjun-and-won-the-match-vidyamandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन और विद्यामंदिर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन और विद्यामंदिर ने जीते मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन और विद्यामंदिर ने जीते मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मल्लिकार्जुन स्कूल ने यूनिवर्सल इंटर कॉलेज को टाइब्रेकर में 3-2 से और विद्यामंदिर ने उदयन इंटरनेशनल स्कूल को एक गोल से हराया।
गोरलचौड़ मैदान में पहला मुकाबला यूनिवर्सल और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच हुआ। दूसरे हाफ में मल्लिकार्जुन के सेंटर फारवर्ड आयुष ने मैच का पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ समय बाद ही यूनिवर्सल के अमित ने गोल कर हिसाब बराबर कर दिया। नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें मल्लिकार्जुन की तरफ से ललित, सतीक और रोहित ने गोल किए। यूनिवर्सल की टीम से रामलखन और अमित ही गोल कर सके।
दूसरे मैच में विद्यामंदिर ने उदयन इंटरनेशनल स्कूल को कड़े मुकाबले में एक गोल से मात दी। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के अंतिम पलों में विद्यामंदिर के विनोद ने गोल कर जीत दर्ज की। निर्णायक नितिन तड़ागी, कमल नाथ और योगेश थे।