फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   make arrangements

व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करें : डीएम

Tue, 28 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
make arrangements
घटना स्थल का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र भंडारी, एसपी अमित श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : घटना स्थल का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र भंडारी, एसपी अमित श्रीवास्तव। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में लगातार होते हादसों के बाद मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। मंगलवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी अमित श्रीवास्तव ने मेले से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि हर विभाग और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि मेले में आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, विश्राम और दर्शन की बेहतर सुविधा मुहैया हो सके। डीएम ने कहा कि मेले से पहले हुई तैयारी बैठक में निर्धारित की गई किसी भी व्यवस्था में खामी न रहे। अन्यथा जिम्मेदार विभाग और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विशेष कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत करें।
विज्ञापन



मेला मजिस्ट्रेट, सीओ, मेला अधिकारी को जोखिम भरे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, वाहनों पर बड़े अक्षरों में किराया सूची चस्पा कराने, एआरटीओ को रात में चेकिंग बढ़ाने, जोखिम वाले स्थानों पर आवागमन पर रोक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुंदर सिंह, मेला अधिकारी/एएमए भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सीएम के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मेले के सेक्टर मजिस्ट्रेट, टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यवस्था सुधारने को दिए निर्देश
-वाहनों में ओवरलोडिंग, तेज गति, मनमाना किराया वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
-सेक्टर मजिस्ट्रेट छापामार पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करें।
-कार्रवाई के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को शीघ्र चालान बुक उपलब्ध कराएं।
-पेयजल के अतिरिक्त स्टैंड पोस्ट और प्याऊ लगाए जाएं।
-गंदगी फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
-एसएसबी और पुलिस शारदा तट के जोखिम भरे स्थानों पर गश्त बढ़ाए।
-सड़कों पर लगे बैरियर उचित स्थानों पर लगाए जाएं।
-सुरक्षा के लिए रंबल स्टॉप लगाए जाएं।
-काली मंदिर में तैनात चिकित्सक को दिन में मेला कार्यालय और रात में भैरव मंदिर में तैनात किया जाए।
-मेला अधिकारी लो-वोल्टेज की समस्या दूर कराएं।



साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

बनबसा (चंपावत)। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मंगलवार शाम बनबसा स्थित पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों से बनबसा मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने बनबसा मेला क्षेत्र में साफ सफाई का उचित बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बनबसा मेला क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के संबंध अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं में इजाफा करने को कहा। उन्होंने कहा मेला क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा व गंदगी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहां एसडीएम सुंदर सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जतिन देऊपा, मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि थे। संवाद




बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए बनबसा के रास्ते नेपाल जाते हैं श्रद्धालु
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनार्थी बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए बनबसा के रास्ते नेपाल जाते हैं। इसके लिए बनबसा केनाल गेट एवं शारदा बैराज क्षेत्र में मेला यात्रियों के लिए व्यवस्था की जाती है। बनबसा में मेला संचालक जिला पंचायत की ओर से कोई सुविधा मेला यात्रियों के लिए नहीं की जाती। छुटपुट व्यवस्थाएं बनबसा मेला क्षेत्र में यूपी सिंचाई विभाग का बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स की ओर से ही की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed