फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Make alternative arrangements for drinking water in Pati Hospital: MLA

Champawat News: पाटी अस्पताल में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करेंः विधायक

Sat, 29 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Make alternative arrangements for drinking water in Pati Hospital: MLA
पाटी अस्पताल का मुआयना करते विधायक खुशाल सिंह अ​धिकारी। संवाद
पाटी (चंपावत)। पेयजल किल्लत के बीच शनिवार को लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी के अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में पेयजल टैंक बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। जल निगम के अभियंता नीरज धामी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पेयजल लाइन की मरम्मत भी तेजी से की जा रही है। जल्द ही अस्पताल में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल के उच्चीकरण की मांग
पाटी (चंपावत)। नागरिकों ने विधायक से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ ही उच्चीकरण की भी मांग की। लोगों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा नहीं होने से लोहाघाट या चंपावत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे आम मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेश भट्ट, चतुर सिंह मेहता, कविराज मौनी, आनंद सिंह मेहता, लवी पाटनी, हरीश जोशी, गोविंद पचौली, मनोज मेहता, ज्योति उपाध्याय, धनी मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed