{"_id":"ed938441f9cd1f202095b1adbafa5ad1","slug":"main-shicshadikari-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Wed, 13 May 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिम जाति वनरावतों के गांव खिरद्वारी से 52 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंच नौनिहालों ने प्रदर्शन किया। आठवीं पास कर चुके इन बच्चों की मांग एक अदद हाईस्कूल की। ताकि पढ़-लिखकर भविष्य संवार सकें। प्रदर्शन करने से पूर्व नौनिहालों और ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
खिरद्वारी में हाईस्कूल की मांग को ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट के नेतृत्व में नौनिहालों और ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि हाईस्कूल नहीं हाने से उनके शिक्षा के द्वार बंद हो रहे हैं, जबकि हाईस्कूल खुलने से वनरावतों के अलावा बकोड़ा, कोटकेंद्री, चूका, खेत, लूडियालसेरा, फुरकियाझाला, गंगसीर, कूकड़ौनी आदि गांवों को भी लाभ होता।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में गोविंद रजवार, कौशल्या देवी, तुला देवी, केशर रजवार, महेश रजवार, खड़क सिंह, दीवान सिंह, राम सिंह, डिगर सिंह, नैन सिंह, इंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन