फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahashivratri festival celebrated with tremendous fame in Champawat district

चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

Tue, 13 Feb 2018 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Tue, 13 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival celebrated with tremendous fame in Champawat district
शिवरात्रि पर्व पर चंपावत हिंग्ला देवी मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित बालेश्वर के अलावा नागनाथ, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, ऋषेश्वर, मानेश्वर, डिप्टेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, हरेश्वर, भागेश्वर, गोरलेदव, गुरू गोरखनाथ धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा था। चंपावत जिला मुख्यालय के चारों ओर स्थित सात शिव मंदिरों की परिक्रमा की मान्यता है। कालसर्प योग पूजा के लिए प्रसिद्ध डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि के दिन परिक्रमा की जाती है।

विज्ञापन


बालेश्वर महादेव मंदिर में महंत भैरव गिरि की अगुवाई में शिव शक्ति पर जलाभिषेक किया तथा भक्तों में भंगोटा बांटा गया। इस मौके पर प्रकाश गिरि, विजय वर्मा, मुक्तेश वर्मा, पवन गिरि, दीपक वर्मा, मुन्ना राय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, लधौनधूरा शिव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। मंदिर के प्रवेश द्वार में गोली एवं बिरगुल के युवाओं ने शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भोलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


 शहर के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिव मंदिर, सैलानीगोठ नईबस्ती शिवालय, छीनीगोठ आदि गांवों के शिवालयों में शिव पूजन को जबर्दस्त भीड़ रही। पर्व के मद्देनजर शिवालयों के साथ ही शारदा स्नानघाट में भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा शिवभक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर दूध में भांग घोटकर प्रसाद के रूप में वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिव सांस्कृतिक युवा मंच देवीपुरा धनुषपुल के तत्वावधान में धनुषपुल शिवालय में पूजा-अर्चना की गई। छावनी स्थित शिवालय, मीनाबाजार शिवालय, गौढ़बाबा मंदिर, प्राथमिक स्कूल भजनपुर स्थित शिवालय, कैनाल कालोनी, पुल पार शिवालयों, बस अड्डे स्थित मां पूर्णगिरि मंदिर के अलावा गांव घरों के मंदिरों में रोशनी कर विधिवत पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन आयोजित हुए। क्षेत्र में इस बार दो दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने मंगलवार को व्रत रखकर पर्व मनाया तो कुछ लोग बुधवार को व्रत रख भगवान भोलेबाबा की स्तुति करेंगे। एनएचपीसी परिसर में भी बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर बृहस्पतिवार को भंडारा आयोजित होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed