फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patients express pain in front of CM wife in champawat

गुहार: डोली पर आने वाली महिलाओं का दर्द समझें मैडम, सीएम की पत्नी के सामने...जानिए क्या हुआ?

Wed, 12 Jun 2024 01:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Wed, 12 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्रों में डोली से आने वाली बुजुर्गों और गर्भवतियों का दर्द समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी तो उसका लाभ सबको मिलेगा मैडम। यह बातें सीएम की पत्नी गीता धामी के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने कहीं।

विज्ञापन
Patients express pain in front of CM wife in champawat
जिला अस्पताल में सीएम की पत्नी दिव्यांग शिविर में चिकित्सकों से बात करती। संवाद

विस्तार

चंपावत में ग्रामीण क्षेत्रों में डोली से आने वाली बुजुर्गों और गर्भवतियों का दर्द समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी तो उसका लाभ सबको मिलेगा मैडम। यह बातें सीएम की पत्नी गीता धामी के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने कहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम की पत्नी गीता धामी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएम की पत्नी को देखकर तीमारदारों और स्थानीय लोगों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में सामान्य मरीजों को भी कई बार हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान लोगों ने पेयजल की समस्या भी उठाई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: अब चार गुना बैकअप देगी मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी, वैज्ञानिकों ने निकाला इस समस्या का हल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की पत्नी को समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल बांटे। अस्पताल में चल रहे दिव्यांग पुनर्वास शिविर में जाकर लोगों से बात की। मुख्यमंत्री की पत्नी के अस्पताल पहुंचने पर जहां लोग समस्याएं गिनाने लगे वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, सूरज प्रहरी, गौरव पांडेय, कैलाश अधिकारी, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केएस बृजवाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं नर्सिंग कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed