{"_id":"5ac26aa04f1c1bc5618b50b4","slug":"machiyaad-forest-burning-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जल रहा मछियाड़ का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धूकर जल रहा मछियाड़ का जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लधिया घाटी के मछियाड़ के जंगल में लगी आग व उठता धुंआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी के मछियाड़ का जंगल आग की चपेट में है। दावाग्नि से दो हेक्टेयर से अधिक जंगल प्रभावित हुआ है। मगर इस आग पर काबू पाने के लिए अब तक वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए गया है। चीड़ प्रजाति के पेड़ों की बाहुल्यता होने के चलते लधिया घाटी के जंगल बेहद संवेदनशील हैं। मार्च महीने में ही इस घाटी में दो बार जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। अब सोमवार सुबह से रीठा साहिब से करीब सात किमी दूर मछियाड़ के जंगल कई जगह आग की चपेट में हैं।
करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में आग फैली हुई है। इसके चलते आसमान में धुएं का गुबार हो रहा है। वन संपदा को नुकसान होने के बावजूद वन विभाग द्वारा आग बुझाने के खास प्रयास नहीं किए हैं। जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट ने भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी को आग पर काबू पाने के लिए तुरंत टीम भेजने के आदेश दिए। इसके बाद विभाग की टीम हरकत में आई। अलबत्ता खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।