फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Weather News Machine operator dies after being hit by stones

Champawat News: पत्थरों की चपेट में आने से मशीन ऑपरेटर की मौत, अस्पताल तक लाने में लग गए पांच घंटे

Thu, 17 Aug 2023 11:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Aug 2023 11:48 AM IST
सार

रूपालीगाड़ के पास काम करा रहे मशीन ऑपरेटर सुभाष चंद्र गहतोड़ी पत्थरों की चपेट में आने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में साढ़े पांच घंटे लग गए।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Machine operator dies after being hit by stones
सड़क पर आए बोल्डर - फोटो : amar ujala (file Photo)

विस्तार

टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर रूपालीगाड़ में काम करा रहे एक जेसीबी मशीन ऑपरेटर पत्थरों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल लाने में पांच घंटे लग गए। जिला अस्पताल पहुंचाने से पूर्व ऑपरेटर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर रूपालीगाड़ के पास काम करा रहे मशीन ऑपरेटर सुभाष चंद्र गहतोड़ी (46) पुत्र दयानंद गहतोड़ी निवासी सिर्तोली खेतीखान काम के दौरान पत्थरों की चपेट में आने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय सुभाष चंद्र काम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


अस्पताल तक पहुंचाने में लग गए साढ़े पांच घंटे
उन्हें रूपालीगाड़ से लधिया नदी पार करा टनकपुर ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन नदी के उफान पर होने से वापस लाना पड़ा। फिर सीम गांव से 55 किमी दूर चंपावत जिला अस्पताल रात करीब 7:45 बजे लाया गया। अस्पताल तक पहुंचाने में साढ़े पांच घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुभाष चंद्र दम तोड़ चुके थे। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन गहतोड़ी ने बताया कि सुभाष अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed