फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Machine damaged, NH closed for three and a half hours

खराब हुई मशीन, एनएच में साढ़े तीन घंटे बंद रही आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Machine damaged, NH closed for three and a half hours
एनएच में धौन में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। धौन में चल रहे निर्माण के चलते बृहस्पतिवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर करीब साढ़े तीन घंटे तक आवाजाही बाधित रही। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगी मशीन में खामी आने से काम में भी कुछ देर तक व्यवधान आया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 10: 30 से 11:00 बजे तक, दोपहर तीन बजे से चार बजे तक तथा शाम को साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक बंद रखा गया। निर्माण करा रही शिवालया कंपनी के वर्क सुपरवाइजर प्रयागदत्त जोशी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगी मशीन में आई खराबी के कारण बृहस्पतिवार को एनएच पर तीन घंटे ही यातायात बंद रहा। उल्लेखनीय है कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर 16 सितंबर तक दिन में अलग-अलग समय पर छह घंटे तक यातायात बंद रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed