{"_id":"58fe2c6c4f1c1ba065c0c652","slug":"maa-purnagiri-film-shooting-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मां पूर्णागिरि’ फिल्म की शूटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मां पूर्णागिरि’ फिल्म की शूटिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि फिल्म की शूटिंग में भक्तिगीत गाते मां के धाम जाते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि की महिमा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। खन्ना मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मां पूर्णागिरि’की शूटिंग यूनिट ने सोमवार को धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच भक्ति गीत के लिए कई शॉट फिल्माए। मंगलवार को देवी से क्षमा याचना गीत को शूट किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता राजेश कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना, भजन सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा और जोगिंदर पाल सिंह हैं। नायक की भूमिका में लक्खा के पुत्र राजदीप गिल और नायिका पूनम दुबे हैं। नायक के दादा का किरदार महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान और दादी का किरदार टीवी कलाकार जयश्री टी निभा रही हैं।
फिल्म निर्माता राजेश कुमार गुप्ता खन्ना ने बताया कि सोमवार को पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा और संगीत निर्देशक दुर्गा नटराजन के निर्देशन में भक्ति गीत के कई सफल शॉट फिल्माए गए हैं। मंगलवार को भैरव मंदिर से ऊपर मुख्य मंदिर तक देवी से क्षमा याचना गीत पर शूटिंग होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक दुखी परिवार और समाज के दर्द को मां पूर्णागिरि अपनी महिमा से कैसे दूर करती हैं दिखाया गया है। प्रसिद्ध भजन गायक लखविंदर सिंह लक्खा ने बताया कि मां पूर्णागिरि फिल्म बड़े पर्दे की फिल्म है। इसकी कहानी अरविंद तिवारी और परमजीत सिंह ने लिखी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी कर मई अंत तक इसे रिलीज कर दिया जाएगा।