{"_id":"63ee7199d07a2af9090ee8e4","slug":"maa-purnagiri-dham-qrt-team-champawat-news-c-8-1-55457-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद करेगी क्यूआरटी टीम: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले में दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद करेगी क्यूआरटी टीम: एसपी
Thu, 16 Feb 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। होली बाद शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले में पहली बार पुलिस की क्यूआरटी टीम (त्वरित कार्रवाई बल) पैदल मार्ग में श्रद्धालुओं की मदद करेगी। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस की क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है।
भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पौने चार किलोमीटर चढ़ाई पार कर देवी मां के दर्शन होते हैं। मेला नौ मार्च से शुरू होकर तीन माह तक चलेगा। मेला अवधि के लिए ठुलीगाड़ के अलावा भैरव मंदिर और काली मंदिर में पहली मार्च तक पुलिस चौकी स्थापित हो जाएगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल के लिए पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेज आग्रह किया गया है।
ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर पूरा हुआ डामरीकरण, आज से आवाजाही शुरू
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन 17 फरवरी से ठुलीगाड़ से आगे जा सकेंगे। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक सड़क की मरम्मत की वजह से बीते तीन दिन से ठुलीगाड़ में वाहनों को रोका जा रहा था। लोनिवि के एई विभोर गुप्ता ने बताया कि सड़क के लामाबैंड के पास के खराब हिस्से में डामरीकरण का काम बृहस्पतिवार शाम को पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार से भैरव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।