{"_id":"622ba3103493a160224457b2","slug":"maa-poornagiri-dham-mela-vehicle-parking-contract-will-be-held-on-monday-champawat-news-hld4561589183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम मेला: सोमवार को होगा वाहन पार्किंग का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम मेला: सोमवार को होगा वाहन पार्किंग का ठेका
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास हो रहा निर्माण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में वाहन पार्किंग के लिए सोमवार को एक साल के लिए ठेका होगा। ठेके की बोली मां पूर्णागिरि मेला संचालन समिति की मौजूदगी में तहसील सभागार में होगी।
19 मार्च से शुरू होने वाले मेले में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बूम, ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में की गई है। चौपहिया वाहन का शुल्क 150 रुपये और बाइक की पार्किंग का शुल्क 50 रुपये होगा। मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि न्यूनतम बोली 30 लाख रुपये से शुरू होगी। 50 प्रतिशत रकम तत्काल जमा करनी होगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि मेला समाप्त होने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 तक जमा करानी होगी। बता दें कि 2021 में पार्किंग से 52 लाख रुपये की आय हुई थी।
मेले की तैयारियों में तेजी
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मतगणना निपटने के बाद अब मेले की तैयारी तेज हो गई है। खराब रास्तों की मरम्मत से लेकर टिनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। ककरालीगेट से लेकर मुख्य मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि सभी तैयारियां 17 मार्च तक पूरी हो जाएंगी।